बगहा, फरवरी 13 -- लौरिया,एक संवाददाता। तीन लाख रुपए का झांसा देकर उचक्के ने महिला के पर्स से 49 हजार रुपया निकालकर 9 दो 11 हो गया। महिला जबतक समझती, तबतक उचक्का फरार होने में कामयाब रहा। विदित हो कि गुरुवार को कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव के लालबिहारी की पत्नी रीता देवी अपने पुत्र सुशांत कुमार के साथ ग्रामीण बैंक से 49 हजार रुपया निकाली। हालांकि उन्हें पचास हजार रुपया निकालना था, लेकिन चेक नहीं रहने के कारण कैशियर ने 49 हजार रुपया ही निकालने की अनुमति दी। इधर महिला ने रुपया निकालकर ज्यों ही बाइक पर बैठी,उसी समय एक युवक उन्हें एक रुमाल में 3 लाख रुपया बताकर पर्स में रखने को कहा और उसने कहा कि मेरे परिचित बस से आ रहे हैं, उन्हें देना है। महिला और उसका पुत्र झांसे में आकर गड्डी वाला रुमाल रख लिए। कुछ ही देर बाद उसने अपना रुपया मांगा और उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.