मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। बिहार में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। बीते 25 वर्षों से आतंक का पर्याय बना कुख्यात नक्सली कमांडर और 3 लाख रूपये का इनामी सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने बुधवार को मुंगेर पुलिस और एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सुरेश कोड़ा भाकपा माओवादी की नक्सली स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। राकेश कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक मुंगेर क्षेत्र, संजय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स, डीएम निखिल धनराज, एसटीएफ एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुए इस समर्पण के दौरान नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने आधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा पुलिस के हवाले किया, जिसमें 01 एके -47 असाल्ट रायफल, 01 एके -56 असाल्ट रायफल,02 इंसास रायफल, 505 चक्र जिंदा कारतूस शामिल हैं। ...