नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- दिल्ली में तीन लड़कों ने मिलकर 16 साल के एक लड़के को चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान एक लड़के ने कथित तौर पर उसके पेट और जांघ में चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कराला इलाके में झगड़े के बाद 16 साल के एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें गुरुवार को रोहिणी के एक अस्पताल से किशोर के बारे में सूचना मिली, जिसे चाकू लगने के बाद लाया गया था। उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.