रांची, अगस्त 5 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामुमो के संस्थापक संरक्षक और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया। झारखंड निर्माता, सामाजिक न्याय के मसीहा गुरुजी के निधन की खबर से झारखंड सहित देशभर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। शिबू सोरेन का कद झारखंड में क्या था, इसे इस बात से भी समझा जा सकता है कि विपक्षी दलों के नेता उन्हें किस रूप में याद कर रहे हैं। राज्य के तीन बड़े भाजपा नेताओं की ओर से की गई तारीफ और शब्दों से यह समझा जा सकता है कि उनका क्या योगदान झारखंड और इसके निवासियों के लिए रहा है। यह भी पढ़ें- आपका वचन निभाऊंगा; पिता के निधन पर हेमंत सोरेन की भावुक कर देने वाली बातेंझारखंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी: बाबूलाल मरांडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.