जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। अधिकांश वार्डों में मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और कई वार्डों में मतदान प्रतिशत 45 के पार पहुंच गया है। वार्ड संख्या 9 में सबसे अधिक 50.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड 28 (47.4%), वार्ड 19 (47.1%), वार्ड 18 (46.8%) और वार्ड 27 (46.6%) भी आगे रहे।वहीं वार्ड 12 (36.3%), वार्ड 13 (35.2%) और वार्ड 14 (35.5%) में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया, जहां मतदान बढ़ाने के लिए प्रशासन और प्रत्याशी सक्रिय नजर आए। अधिकांश वार्डों में 40 से 45 प्रतिशत के बीच मतदान होने से साफ है कि शाम तक प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है और सुरक्षा के पुख्ता ...