वैशाली, जनवरी 9 -- बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यह मामला सिर्फ शादी या अलगाव का नहीं बल्कि रिश्तों की जटिल सच्चाई और व्यक्तिगत आजादी को उजागर करता है। यहां एक पति ने समाज की परंपराओं से अलग सोच दिखाई और अपनी पत्नी की कोर्ट मैरिज में खुद गवाह बनकर उसे सहारा दिया। यह घटना न सिर्फ इलाके में बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई। रानी कुमारी की शादी साल 2011 में अहिरपुर निवासी कुंदन कुमार से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। कुंदन घर पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाकर परिवार का खर्च संभालते थे। समय के साथ परिवार बड़ा हुआ और दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बने। कुछ साल पहले रानी की बातचीत सोशल मीडिया के जरिए अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से बढ़ने लगी। पहले हल्की-फुल्की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.