रुद्रपुर, मई 24 -- उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल मे मिला है। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। वह कल रात 9 बजे से घर से लापता थी। परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत ही मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.