नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Nurture Well Industries share price: शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को कुछ ही साल में करोड़पति बना दिय। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक- नर्चर वेल इंडस्ट्रीज है। इस कंपनी के शेयर की कीमत 6 साल पहले तीन पैसे थी जो अब 40 रुपये से ज्यादा पर ट्रेड कर रहे हैं। आइए शेयर परफॉर्मेंस को जान लेते हैं।शेयर का परफॉर्मेंस नर्चर वेल इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो छह साल पहले महज Rs.0.03 का था। यह करीब छह साल में 1,40,566% बढ़कर वर्तमान में Rs.42.30 के बाजार मूल्य पर पहुंच गया है। रकम के हिसाब से समझें तो जिस निवेशक ने छह साल पहले नर्चर वेल इंडस्ट्रीज के शेयर में Rs.1 लाख का निवेश किया था और उसे अपने पास रखा था, उसकी संपत्ति बढ़कर Rs.14.10 करोड़ हो गई होगी। अक्टूबर 2024 में 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट हुआ और ...