नई दिल्ली, जनवरी 21 -- MRPL share price: शेयर बाजार में बिकवाली के बीच बुधवार को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। एनएसई पर इंट्रा-डे के दौरान शेयर करीब 10% तक चढ़कर 155.10 रुपये तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आई है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 185 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 98.95 रुपये है।शेयर में क्यों आई थी गिरावट बीते दिनों शेयरों में आई कमजोरी की मुख्य वजह मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड प्रबंधन की एक टिप्पणी थी। प्रबंधन ने कहा गया था कि MRPL पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते रूसी कच्चे तेल का आयात नहीं कर रही है और वैकल्पिक तौर पर वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की संभावनाएं तलाश रही है। इस बयान के बाद बाजार में अस्थिरता ब...