बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- एक छात्रा के परिजन ने करायी एफआईआर स्कूल जाने के लिए शनिवार को निकली थी घर से बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर से एक साथ तीन नाबालिग छात्राओं के गायब होने की सूचना से हड़कम्प मच गया है। एक छात्रा के परिजन ने एफआईआर भी करायी है। प्राथमिकी के अनुसार छात्रा शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। पुलिस इस संबंध में अधिक जानकारी देने से परहेज कर रही है। बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से गायब छात्रा के पिता ने एफआईआर करायी है। एफआईआर के अनुसार उनकी 14 वर्षीय पुत्र एसएस बालिका हाई स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल में परीक्षा चल रही थी तो शनिवार की सुबह 10 बजे कॉलेजिएट स्कूल में पढ़ाई करने गयी थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो अगले दिन एफआई...