जमशेदपुर, मई 30 -- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 3 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे टाटा- पटना ट्रेन से सुबह करीब 7:30 बजे टाटानगर स्टेशन पर उतरेंगे। वहां से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। वहां तैयार होने के बाद 9:30 बजे सड़क मार्ग से बहरागोड़ा रवाना हो जाएंगे। बहरागोड़ा स्थित देव वाटिका में 11 से उनका कार्यक्रम है। 1:00 बजे वे विश्वविद्यालय के कांड्रा पहुंचेंगे। वहां डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में शामिल होकर रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जाता है कि अरका जैन विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह है, जिसमें राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.