चाईबासा, दिसम्बर 27 -- चाईबासा । जिला बार एसोसिएशन चाईबासा में शनिवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल द्वारा 3 अधिवक्ताओं के बीच 10 - 10 हजार की मेडिक्लेम की राशि चेक के माध्यम से वितरित की। जिन अधिवक्ताओं को मेडिक्लेम की राशि मिली उनमें अधिवक्ता प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, अजय मित्रा एवं प्रफुल्लों माझी शामिल है। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुर कुमार चौधरी, नीरज कुमार, राजा राम गुप्ता, रघुनाथ लमाय, विनय कालुंडिया, सोमा कोड़ा व अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...