शामली, फरवरी 4 -- बुधवार को शहर के बीएसएम स्कूल में 3डी वी-आर (वर्चुअल रियलिटी) तकनीक पर आधारित एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाते हुए अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 3डी वी-आर तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष, विज्ञान, प्रकृति सहित विभिन्न शैक्षिक विषयों को 360 डिग्री वर्चुअल वातावरण में प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। इस आधुनिक तकनीक ने अध्ययन को पुस्तकों और स्क्रीन की सीमाओं से बाहर निकालकर अधिक प्रभावी और रुचिकर बना दिया, जिससे विद्यार्थियों में विषयों के प्रति गहरी समझ विकसित हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आंखों में ज...