सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आई है। वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 2994 आवासों में से अब तक सिर्फ 52 आवास ही पूर्ण हो सके हैं, जबकि अधिकांश आवास अभी भी अधूरे पड़े हैं। इतनी धीमी प्रगति पर सख्त रुख अपनाते हुए परियोजना निदेशक ने नौ सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधित सचिवों को कई बार आवास निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण में गंभीरता नहीं दिखाई गई। विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा के बाद भी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इस महत्वाकांक्षी योजना में बेहद कम संख्या में आवास पूर्ण होने से विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण पात्र ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.