मधुबनी, अगस्त 9 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक लावारिस पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इस पिकअप से कुल 297 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। भैरवस्थान के पुअनि उमेश रजक को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 27 के नीचे पैटघाट दुर्गा मंदिर के पास एक पिकअप कीचड़ में फंसी हुई है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि पिकअप लावारिस हालत में थी और वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें शराब के कई कार्टून भरे हुए मिले। इसके बाद, पुलिस टीम पिकअप को खींचकर थाने ले आई, जहां गिनती करने पर 297 लीटर विदेशी शराब की पुष्टि हुई। पुलिस ने पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 बि जी 8636 नोट किया है। इस मामले में, पिकअप के मालिक और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.