बलिया, दिसम्बर 13 -- रामगढ़। बैरिया तहसील के गंगा पार की पंचायत नौरंगा में श्री फेकू बाबा के स्थान पर निर्भय नरायण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 292 लोगों का आंख, बीपी, सुगर आदि की जांच व नि:शुल्क दवाएं दी गई। शिविर में ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं विजन थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अब्दुल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जीत, जनरल फिजिशियन डॉ. रजनीश सिंह व बाल रोग विशेषज्ञ: डॉ. पंकज कुंवर ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही दवाओं का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर, उधारी ठाकुर, भोला साह, राजू ठाकुर, रोहित पाण्डेय, मुन्ना ठाकुर, रविन्द्र पाण्डेय, शिवजी ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, अमर नाथ मिश्रा, अच्छेलाल चौबे, नीरज राम...