नवादा, फरवरी 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस का शराब तस्करी, बिक्री व निर्माण के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। इस क्रम में रविवार को पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 2910 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। 12 आरोपित गिरफ्तार किये गये। इस दौरान दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त चार वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें एक सूमो, एक ऑटो व दो बाइक शामिल हैं। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने कादिरगंज के सकरी नदी आरी के समीप छापेमारी कर 87 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी। अकबरपुर पुलिस ने लक्ष्मण नगर जंगल में छापेमारी कर 110 लीटर महुआ शराब बरामद किया। वहीं अकबरपुर पुलिस ने एक अन्य छापेमारी में रसलपुर जंगल में छापेमारी कर 3000 लीटर महुआ का घोल विनष्ट कर दिया। इस दौरान एक शराब भट्ठी मौके पर ध्वस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.