गढ़वा, जुलाई 18 -- मेराल, प्रतिनिधि। कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच 291 साइकिल का वितरण किया गया। विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार रजक ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। मौके पर कन्या मध्य विद्यालय मेराल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंभी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजराठ, मध्य विद्यालय मेराल और उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर मेराल के विद्यार्थियों को साइकिल दिया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीपने बताया कि वर्ग 8 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल उपलब्ध करायी जा रही है। मौके पर शिक्षक कुंदन कुमार, देवमती कुमारी, रामाशीष पटवा, सत्येंद्र कुमार सहित ...