गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के निरंतर प्रयासों और सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए रेल प्रशासन ने एसी मैकेनिक, विद्युत फिटर, टीएल फिटर और मैकेनिक फिटर सहित कुल 29 कर्मचारियों को पदोन्नति किया है। कर्मचारियों को तकनीशियन ग्रेड-III (ग्रेड पे 1900, पे लेवल-02) से तकनीशियन ग्रेड-II (ग्रेड पे 2400, पे लेवल-04) के पद पर पदोन्नति दी गई है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने संघ के महामंत्री व एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय के प्रयास के लिए आभार जताया। बताते चलें कि संघ ने यांत्रिक कारखाना में तकनीशियन पदों पर लंबित पदोन्नति को लेकर मुख्य कारखाना प्रबंधक से बार-बार मौखिक व लिखित रूप से मांग उठाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...