संतकबीरनगर, मई 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में 29 महीने में 65 नाबालिग गुमशुदा हुए और उसमें से 08 का अभी तक पता नहीं चल पाया। यह सभी लापता किशोरियां हैं। जिन्हें ढूंढ़ने में थाने की पुलिस सुस्ती बरतती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एसपी की स्पेशल टीमें खासकर लापता किशोरियों को ढूंढ़ेंगी। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जाएगी। जिले में वर्ष 2023 में 36 नाबालिग गुमशुदा हुए और सभी को पुलिस ने बरामद कर लिया। जबकि वर्ष 2024 में 21 लापता हुए और 17 को पुलिस ने ढूंढ निकाला। इसमें सिर्फ एक किशोर लापता हुआ था, जो मिल गया। शेष सभी किशोरियां हैं। जिसमें से अभी भी 04 किशोरियों का पता नहीं चल पाया है। इसी तरह वर्ष 2025 में अब तक 08 किशोरियां लापता हो चुकी हैं। जिसमें से 04 का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित मां-बाप थाने से लेकर एसपी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.