प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश की एक बैठक रविवार को मुट्ठीगंज स्थित मनीष गुप्ता के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने 29 मार्च को प्रयागराज में व्यापारी संगम कराने पर सहमति जताई। प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने कहा कि व्यापारी संगम में व्यापारी खुलकर अपनी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। बैठक में अखिलेश जायसवाल, मनीष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशीष ओझा, विपिन केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...