गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से 29 मई से 12 जून तक 90 गांवों में किसानों को ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा के वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान भाग लेंगे। भारत सरकार लैब टू लैंड के अंतर्गत आईसीएआर के वैज्ञानिकों द्वारा लैब में किये नए अनुसंधान को किसानों के खेत तक पहुंचाएगी। किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान एक महत्वाकांक्षी पहल है। उसका उद्देश्य देश के ग्रामीण और कृषि प्रधान क्षेत्रों में सतत् विकास को बढ़ावा देना है। यह अभियान विशेष रूप से किसानों को खरीफ फसल के पहले की तैयारी पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.