गढ़वा, नवम्बर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय के निर्देश पर मंडल कारा गढ़वा में 8 नवंबर को कक्षपाल के रिक्त पदों को अनुबंध पर भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। उपकारा नगर ऊंटारी के लिए 27 और मंडल कारा लातेहार के लिए 2 रिक्तियां हैं। उक्त दोनों काराओं में महिलाओं के लिए एक-एक रिक्ति शामिल हैं। उक्त पदों को योग्य और पात्र भूतपूर्व सैनिकों से भरा जाना है। मंडल कारा गढ़वा के जेल अधीक्षक सह एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने मूल दस्तावेजों के साथ और विहित प्रपत्र में भरे आवेदन के साथ 8 नवंबर को सुबह 8 बजे से लेकर अपराह्न चार बजे के बीच मंडल कारा गढ़वा पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह पूर्णतया अनुबंध आधारित नियुक्ति है। संविदा की अवधि एक साल की होगी। स...