मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्न् निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मृत्यु के बाद मिलने वाले हित लाभ से कुल 29 मृतक निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को दो लाख की धनराशि का चेक प्रदान किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित मृतक निर्माण श्रमिकों के आश्रितों से अपने आस-पास पंजीकृत श्रमिकों को प्रेरित कर नवीनीकरण कराने को कहा। जिलाधिकारी ने समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपना नवीनीकरण अवश्य कराने को कहा। जिससे श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से वे लाभान्वित हो सके। जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत समस्त कार्यदाई संस्थाओं को भी ऐसे श्रमिक जो 90 दिन तक कार्य कर चुके हैं, उनका अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराए जाने ...