बदायूं, अक्टूबर 1 -- बदायूं। जिल में एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक निषेद्याज्ञा लागू रहेगी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया, अक्तूबर से नवंबर माह तक दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती आदि के त्योहार मनाये जाने हैं। जिसके चलते जिले में निषेद्याज्ञा लागू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...