कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। देश ही नहीं बल्कि, प्रदेश में भी सरकार...। इसके बावजूद कौशाम्बी जिले का एक भाजपा नेता 29 दिनों तक अपमान का घूट पीकर घूमता रहा। स्थानीय चौकी पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। मामला सरायअकिल इंस्पेक्टर तक पहुंचा और पार्टी जिलाध्यक्ष ने दबाव बनाया तब जाकर रविवार को अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने अब आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इस प्रकरण में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता लगातार नजर बनाए हुए हैं। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा गांव निवासी दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को वह संगठन के कार्य से क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान इलाके के कटैनी निवासी शाहिल यादव व पन्ना का पूरा निवासी दीपक ठाकुर अपने चार-पांच अज्ञात साथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.