कौशाम्बी, जनवरी 19 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा गांव का कामता प्रसाद 29 दिन तक चले इलाज के बाद जिंदगी की जंग हार गया। वह बाइक की टक्कर से जख्मी हुआ था। मंझनपुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। अहिरन का पुरवा मजरा महेवा उपरहार निवासी कामता प्रसाद दूधिया था। 12 दिसंबर को वह दूध बांटकर साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दूधिया को परिजनों ने मंझनपुर के समदा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर करीबियो...