देवघर, जून 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। 29 जून को हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन द्वारा सूर्य मोहन झा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा (जैक, सीबीएसई, आईसीएससी )2025 में सफल विद्यार्थियों को आगामी 29 जून को तक्षशिला विद्यापीठ के डॉ. कृष्णानंद झा मेमोरियल हॉल में सम्मानित किया जाएगा। संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी रुपेश कुमार मिश्र ने बताया की लगातार तीसरे साल पुरे जिले के सभी प्रखंडो से 500 बच्चों द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया गया है। समारोह में आने वाले सभी सफल विद्यार्थियों को संस्था द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.