धनबाद, मई 25 -- धनबाद। 29 मई को झरिया पुनर्वास की उच्चस्तरीय समीक्षा होगी। एडिशनल कोयला सचिव रूपिंदर बरार वीसी के माध्यम से समीक्षा करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीएल एवं जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति एवं पुनर्वास की दिशा में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा होगी। बताया गया कि संशोधित मास्टर प्लान कैबिनेट स्वीकृति के इंतजार में है। स्वीकृति के पूर्व जो इफ बट हैं उन सब पर चर्चा होगी। संभव है अब झरिया पुनर्वास को जल्दी कैबिनेट से मंजूरी मिल जाए। सूत्रों का कहना है कि अगले माह मानसून दस्तक देने वाला है। भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में मानसून सीजन में खतरा बढ़ जाता है। भू-धंसान की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसलिए मानसून पूर्व अतिखतरनाक क्षेत्रों से पुनर्वास कैसे हो इन सब पर विचार संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...