पीलीभीत, जुलाई 5 -- 29 जुलाई को ग्लोबल टाइगर डे पर राज्य स्तरीय आयोजन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में होगा। इसमें कई टाइगर रिजर्व के अधिकारी पहुंचेंगे। इसकों लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जंगल और जंगल के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लखनऊ से वनाधिकारी भी पहुंचेंगे। पिछली बार यह आयोजन अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में हुआ था। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि ग्लोबल टाइगर डे पर कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.