मधुबनी, दिसम्बर 11 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उसके पास से 29 किलो गांजा को भी बरामद किया है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी गयी। बताया गया कि फुलपरास थानाध्यक्ष पुनि विक्रम आचार्य को बुधवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर थाना क्षेत्र के सिसवार गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा तस्करी के लिए बाहर से गांजा लाकर घर में रखने तथा उसे दिल्ली ले जाकर बेचने के प्लान की जानकारी दी गई। कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी। वरीय अधिकारियों के सहयोग से आनन-फानन में दंडाधिकारी के रुप में बीडीओ फुलपरास अतुल कुमार सिंह को इस घटना के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया। थानाध्यक्ष पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.