अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर की मंडी समिति से गुलड़िया, काफूरपुर होते हुए रजबपुर तक करीब 13 किमी लंबा जर्जर हाल मार्ग 29 करोड़ रुपये से दुरुस्त होगा। इसमें मार्ग का 5.5 मीटर चौड़ीकरण भी शामिल है। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग की हालत सुधारने को प्रस्ताव शासन को भेजा है, जो व्यय एवं वित्त समिति में विचाराधीन है। अमरोहा मंडी समिति से गुलड़िया, बागड़पुर, धकतोड़ा, अट्ठा, मिलक मधुवा, मंजूरपुरा, अटेरना, उमरी जानिब गर्व, पट्टी सादात, चांदनगर, पीरगढ़, काफूरपुर होते हुए नरेना से रजबपुर तक 13.8 किमी लंबा मार्ग वर्षों से खस्ताहाल है। हाल की बारिश के बाद मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में जलभराव की वजह से सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग पर आए दिन बाइक फिसलने व ई-रिक्शा पलटने से...