गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर। ठंड के बीच नगर निगम चिन्हित 289 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवा रहा है। अवर अभियंता अवनीश भारती ने बताया कि हर स्थान पर 30 किलोग्राम लकड़ियां हर दिन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सार्वजनिक स्थलों में सार्वजनिक महत्व के अस्पताल, रैन बसेरे, परिवहन स्थल, मंडिया और मजदूर मंडिया समेत अन्य स्थल शामिल हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तमाम स्थानों पर शिकायत मिल रही है कि कुछ लोग बाइक से आकर लकड़ियां उठा ले जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से अपील किया कि वे सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलाने में सहयोग करें न कि लकड़ियां ही घर उठा ले जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...