मैनपुरी, मई 17 -- सीएमओ कार्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश बेसिक हैल्थ वर्कस की बैठक का आयोजन हुआ। 2800 ग्रेड पे मामले में जीत मिलने पर संगठन के सदस्यों ने जश्न मनाया। मामले के तहत सरकार ने 2800 ग्रेड पे देने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर की थी। जो शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई। शुक्रवार देर रात संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी व प्रदेश महामंत्री शिव सागर शुक्ला के सुप्रीम कोर्ट से वापस लौटने पर उनका माल्यार्णण कर स्वागत किया। बैठक में महामंत्री शिव सागर शुक्ला ने 2800 ग्रेड पे मुकदमा मामले में सभी बिंदुओं पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह गौर ने संगठन में एक होकर कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मिली जीत के बारे में बताया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.