बगहा, मई 6 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। रासायनिक उर्वरकों के प्रति किसानों को निर्भरता कम हो इसको लेकर किसानों के बीच ढैचा बीच का वितरण किया जाएगा। बगहा अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों में 280 क्विंटल बीज का वितरण किया जाएगा। प्रखंड बगहा दो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ढैचा रासायनिक उर्वरक का विकल्प है। उन्होंने बताया कि यह 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाता है एवं रासायनिक उर्वरकों पर किसानों की निर्भरता कम हो जाती है। जिसे कम लागत में अधिक उपज होती है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों के बीच ढैचा बीज का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस क्रम में बगहा अनुमंडल के ठकरहा प्रखंड में 16 क्विंटल, भितहा प्रखंड में 24 क्विंटल, पिपरासी 24 क्विंटल, मधुबनी में 24 क्विंटल रामनगर में 48 क्वि...