बलिया, जनवरी 6 -- बलिया, संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति/जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्कूल वाहनों की स्थिति को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एआरटीओ अरुण कुमार राय को निर्देश दिया कि जिले के उन 28 निजी विद्यालयों के पंजीकृत 476 स्कूली वाहन जो अनफिट घोषित हैं, उनके प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर नोटिस जारी करें तथा यथाशीघ्र अनफिट वाहनों को सीज कराएं। साथ ही सभी स्कूल वाहनों के पीछे ड्राइवर और विद्यालय के प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर अंकित कराने का भी निर्देश दिया। बता दें कि जनपद में संचालित कुल 338 निजी विद्यालयों के 1644 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें महज 1168 वाहन ही फिट हैं। डीएम ने अनफिट स्कूल वाहनों के ...