रांची, जनवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए मतदाता सूची तैयार करने, पुनरीक्षण कार्यों एवं संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने और इसकी विश्वसनीयता व अधिक प्रगाढ़ करने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट-2 को गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। के. रवि कुमार ने कहा कि बीएलए-2 को यह प्रशिक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बीएलए-2 को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाए। यदि बीएलए-1 भी इस प्रशिक्षण में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.