बुलंदशहर, नवम्बर 18 -- औरंगाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर 28 साल से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। गैंगस्टर अपने साथी से मिलने के लिए आया हुआ था। औरंगाबाद थाना प्रभारी रामनारायण सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चूहडपुर निवासी गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध 1997 से फरार चल रहा आरोपी औरंगाबाद पवसरा मार्ग पर खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरपी की घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया और उसको हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव...