सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- चोरौत। चोरौत पुलिस ने 28 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान एनएच 227 स्थित चोरौत-मधवापुर पथ में अरैला चौर के मुरलिया मोड़ के पास से पीटीसी अमरजीत कुमार ने वाहन जांच के क्रम दो बाइक पर सवार को रोककर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान उसके बाइक से 375 एमएल के 16 बोतल और 180 एमएल 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस मामले में बाइक सवार शराब धंधेबाज को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मधुबनी जिले मधवापुर थाना क्षेत्र मधवापुर गांव निवासी रामेश्वर मंडल के पुत्र राम कुमार मंडल, राज कुमार भंडारी के पुत्र सोनु कुमार भंडारी और उपेन्द्र मंडल के पुत्र राहुल मंडल के रुप में की गयी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.