हाथरस, जनवरी 9 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव महरारा में दबंगों ने पशुचर एवं पौधरोपण की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था । तीन दिन पूर्व सीडीओ पीएन दीक्षित ने उक्त गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए हरा चारा नहीं मिलने पर उन्होंने प्रधान अशोक कुमार से जानकारी ली थी। प्रधान ने सीडीओ को बताया कि गोवंश आश्रय स्थल के साथ ही कुछ पशुचर जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और वह उस जमीन पर खेती करते हैं। उसने कई बार उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीडीओं ने सादाबाद एसडीएम को पत्र लिखकर उक्त को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए थे ।उसी संदर्भ में बृहस्पतिवार दोपहर बाद तहसीलदार हेमन्त कुमार के साथ क्षेत्रीय लेखपाल रत्नेश एवं नरेन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.