नई दिल्ली, फरवरी 19 -- कावासाकी इंडिया निंजा 1100SX पर शॉर्ट-टर्म प्राइस बेनिफिट लेकर आई है। जिसके बाद यह लीटर-क्लास स्पोर्ट टूरर ग्राहकों के लिए काफी कम कीमत पर उपलब्ध हो रही है। दरअसल, यह मोटरसाइकिल अभी 1.43 लाख रुपए के प्राइस बेनिफिट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ओरिजिनल एक्स-शोरूम कीमत 14.42 लाख रुपए से घटकर 12.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम हो गई है। कावासाकी निंजा 1100 SX पर यह डिस्काउंट सिर्फ 28 फरवरी तक ही मिलेगा। खास बात ये है कि इससे पहले ये ऑफर 31 जनवरी तक वैलिड था। यानी इस ऑफर को कंपनी ने एक महीने के लिए एक्सटेंड कर दिया है। यह ऑफर 28 फरवरी तक वैलिड है और देश भर के कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर मिलने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि यह डीलर-डेडिकेटेड इंसेंटिव के बजाय एक शुरुआती कीमत में कटौती है। देशभर में शोरूम के आधार पर यह बेनिफिट...