कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन्स, रेल बाजार स्थित पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के लिए निर्माणाधीन आवासीय परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना के अंतर्गत टाइप-5 के 08 तथा टाइप-4 के 40 फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की निर्माण इकाई-10 करा रही है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि 32.09 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य 01 सितंबर 2025 से प्रारंभ हुआ है। 28 फरवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। आवासों के अतिरिक्त 02 गार्ड रूम, इंटरलॉकिंग रोड, बाउंड्रीवाल एवं गेट, स्ट्रीट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ओवरहेड टैंक, लिफ्ट और डीजी सेट का निर्माण भी प्रस्तावित है। वर्तमान में विभिन्न ब्लॉकों में फाउंडेशन खुदाई, राफ्ट निर्माण, ...