हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हरि शरणम जन संस्था द्वारा कुमाउनी खड़ी एवं बैठकी होली का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें खड़ी होली की प्रस्तुति श्री रामलीला कमेटी लोहाघाट की टीम काली कुमाऊं की ओर से दी जाएगी। वहीं बैठकी होली में हल्द्वानी की विभिन्न महिला मंडलियों की ओर से स्वांग एवं पारंपरिक होली गायन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ब्रज होली के लिए विवेक शर्मा भजन गायन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर श्रीमान ठाकुरजी का भव्य आसन भी विराजमान रहेगा, जहां हर वर्ष की भांति फूलों की होली भी खेली जाएगी। संस्था प्रमुख रामगोविंद दास भाईजी ने बताया कि यह आयोजन शाकुंतलम बैंक्वेट हॉल हल्द्वानी में संपन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.