लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को गांव वालों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी है। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र को लेकर बेहतर काम करने वाले पंचायत सहायकों को आधार केन्द्र संचालन की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पहले चरण में जिले के 35 पंचायत सहायकों का चयन किया गया। आधार केन्द्र के लिए इनकी परीक्षा कराई गई। 35 में से 28 पंचायत सहायकों ने यह परीक्षा पास कर ली है। ग्राम पंचायत के सचिवालय में ही गांव वालों के सभी सरकारी योजनाओं के आवेदन हो सकें, आय जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए दौड़ना न पड़े इसके लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई। कामन सर्विस सेंटर की व्यवस्था की गई। अब पंचायत सचिवालय में ही आधार केन्द्र बनाने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में उन 35 पंचायत सहायकों का चयन किया गया जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.