लखीसराय, नवम्बर 27 -- सूर्यगढ़ा। आगामी 28 नवंबर को गढ़ी विशनपुर के किऊल मार्ग के बुद्धा रिसोर्ट परिसर में महागठबंधन के सूर्यगढ़ा विधानसभा के जिला, प्रखंड आदि स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है। विधानसभा चुनाव में रहे राजद उम्मीदवार प्रेमसागर चौधरी के अनुसार प्राप्त मतों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सभी को भाग लेने की सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...