मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में 28 दिसंबर से पहले ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पछुआ हवा चलने के कारण ठंड का प्रकोप अभी लगातार जारी रहेगा। कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार को 24 से 28 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 28 तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि सुबह के समय मध्यम से घना कुहासा छाया रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 16-17 एवं न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 5 से 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.