दरभंगा, दिसम्बर 23 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। चंपारण समेत उत्तर बिहार में अगले 28 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16-17 व न्यूनतम नौ से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.8 व न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.3 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य रूप से 22.1 डिग्री रहना चाहिए था। हालांकि इसके उलट न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। यह 9.8 डिग्री रहना चाहिए। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.