हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। सभी राशनकार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत इस माह 28 जनवरी तक निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। राशन वितरण ई-पॉस वेइंग मशीन के माध्यम से लाभार्थियों की बायोमेट्रिक पहचान कर ही किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क वितरित होगा। खाद्यान्न वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लाभार्थी अन्य उचित दर दुकानों से भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। आधार प्रमाणीकरण में समस्या आने पर कार्डधारक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.