गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 28 फरवरी को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। प्रतियोगिता में जनपद के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग करेंगे, जिन्होंने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इस वर्ष का विषय "आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" निर्धारित किया गया है, जिस पर प्रतिभागियों को तीन मिनट में अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, अभिव्यक्ति, संप्रेषण कौशल और समय प्रबंधन के आधार पर होगा। नोडल अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी ने प्रतिभागियों को सुबह नौ बजे वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने...