बेगुसराय, जनवरी 31 -- गढ़पुरा। प्रखंड की सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री एवं केवाईसी शिविर का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया है। इसमें गढ़पुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे शिविर में 35 लाभार्थियों का केवाईसी किया गया। वहीं, 28 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया है। बीएओ ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सरकार के निर्देश के मुताबिक सभी पंचायत में शनिवार से शिविर का आयोजन किया गया है। कर्मी वार्ड-वार्ड में जाकर भी काम कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों का काम पूरा किया जा सके। वैसे जागरूक लोग प्रखंड के शिविर में या पंचायत में लगे शिविर में पहुंच कर अपने काम का निष्पादन भी करवा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...